दुर्घटना में युवक की मौत में रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के एटा रोड स्थित राधा पेट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


विजयपाल पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी गुरुनगला हेमराज थाना हाथरस गेट ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 20 सितंबर की रात्रि 10.40 बजे करीब उनका पुत्र विवेक बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगराना जा रहा था। जैसे ही वह राधा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा। तभी सिकंदराराऊ की ओर से तेज गति से आ रही एक कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से कार को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment