फर्द में नाम न होने पर विवाविद जमीन पर आरोपियों द्वारा किया जा निर्माण कार्यसिकंदराराऊ । तहसील के सभागार में बुधवार को अपनी पुत्री के साथ आई एक वृद्धा महिला ने विवादित जमीन पर निर्माण रोकने की मांग को लेकर खुद पर मिट्टी का तेल डालने का प्रयास किया। सुरक्षा गार्डों ने तत्काल बोतल छीनकर उसे रोक लिया। एसडीएम ने वृद्धा महिला की शिकायत सुनी और जांच का भरोसा दिया।
बुधवार को गांव रतनपुर हुसैनपुर निवासी कमला देवी अपनी पुत्री के साथ तहसील के सभागार में मिट्टी के तेल से भरी एक बोतल को लेकर पहुंची ।
वृद्धा महिला ने मिट्टी का तेल खुद पर डालने का प्रयास किया। सभागार में तैनात सुरक्षा गार्डो ने तत्काल वृद्धा महिला से बोतल छीनकर रोक लिया। बाद में वृद्धा महिला ने एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान को बताया कि उनकी निजी जमीन पर कुछ लोग पक्का निर्माण कर दुकानें बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट से स्थगन आदेश होने के बाद भी काम जारी है और फर्द में दूसरे पक्ष का नाम भी अंकित नहीं है। उनका कहना है कि वह एक वर्ष से अधिक समय से कोर्ट के चक्कर लगा रही हैं। पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह मामला विरासत से जुड़ा है। तहसीलदार के आदेश के खिलाफ अपील उनके कोर्ट में लंबित है। दूसरे पक्ष के लिए कोर्ट से स्थगन आदेश भी है। उन्होंने राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर गलत कार्य रोकने और जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।








