सिकंदराराऊ। हाथरस के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा ने बुधवार को कस्बा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और मोहल्लों में संघन जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव में भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग और शिक्षकों से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। इस मौके पर नरेश चतुर्वेदी, लकी शर्मा, अरविंद शर्मा, राय सिंह यादव, संजीव गौतम, पंकज कुमार, राजीव चतुर्वेदी, रवि शर्मा, आरके जादौन, जुनैद अख्तर, हृदेश सिंह और रामकुमार शर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








