सिकंदराराऊ । पुलिस चौकी अगसोली के एक गांव में गुरुवार को खेत में भैंस चरा रही एक किशोरी से गांव के दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ कर दी गई। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने किशोरी के भाई को ही मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता किशोरी ने कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
गांव निवासी पीड़िता किशोरी ने दी तहरीर में उल्लेख किया है कि वह गुरुवार की दोपहर को गांव से बाहर खेत में अपनी भैंस चरा रही थी। तभी गांव निवासी दो युवक वहां पर आ गए तथा उसको जबरन खींचकर साथ ले जाने लगे। तभी उसका भाई आ गया। जब भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।








