सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में मंगलवार को बिजली चोरी की रोकथाम को विद्युत प्रवर्तन दल हाथरस ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान दल ने बिजली की चोरी करते हुए 10 लोगों को पकड़ा। विद्युत प्रवर्तन दल द्वारा की गई छापेमारी से मोहल्ले में खलबली मच गई।
बताया जाता है कि बिजली चोरी की रोकथाम के लिए मंगलवार को विद्युत प्रवर्तन दल हाथरस ने अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत प्रवर्तन दल कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में छापेमारी की। जिससे बिजली चोरों ने हड़कंप मच गया। विद्युत प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को बिजली की चोरी करते दबोच लिया। विद्युत प्रवर्तन दल द्वारा की गई छापेमारी की चर्चाओं का बाजार लोगों के बीच गर्म रहा।












