जेसीबी मशीन को खड़ी कर जा रहे युवक को पीटा

जेसीबी मशीन को खड़ी कर जा रहे युवक को पीट

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव टोली में स्थित पेट्रोल पंप के निकट अपनी जेसीबी मशीन को खड़ी कर जा रहे युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जेसीबी मशीन का कूलेंट पाइप को फाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी सुधीर कुमार पुत्र राम वकील ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 2 अक्टूबर गांव टोली पर स्थित जिओ पेट्रोल पम्प के पास अपनी जेसीबी मशीन को खड़ी करके अपने गाँव जा रहा था। तभी राजेश पुत्र अतर सिंह निवासी गांव टोली ,रामकिशन उर्फ टिंकू पुत्र रामेशचन्द्र , हिमाँशू पुत्र रामकिशन उर्फ टिंकू निवासीगण बरसामई थाना हसायन व आशू पुत्र अखलेश निवासी नगला उदैया थाना हसायन गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी जेसीबी मशीन का कूलेंट पाइप को फाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment