सासनी में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत दिनांक चार अक्टूबर को सुबह नौ बजे से दस बजे तक के एल जैन इंटर कालेज से सासनी में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसकी अगुवाई भाजपा के प्रदेश मंत्री और प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा करेंगे।
यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यतेन्द्र शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान तय इलाके की साफ-सफाई करने के साथ लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें के.एल. जैन इंटर कॉलेज के टीचर, भाजपा के नेता-कार्यकर्ता और सासनी के खास लोग शामिल होंगे। आयोजकों ने सभी से इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। यतेन्द्र शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी के 25 साल के सुशासन और विकास यात्रा पूरी होने पर यह अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी है और सामूहिक कोशिशों से ही साफ माहौल बनेगा।












