पैदल चल रहे दो दोस्तों में बाइक ने मारी टक्कर ,दोनों की मौत

मृतक की पत्नी ने बाइक चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट:नावली लालपुर पर हुआ हादसा

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के निकट पैदल चल रहे दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल की उपचार के दौरान अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई ।मृतक की पत्नी ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


क्षेत्र के गांव बरतरखास निवासी प्रेमलता देवी पत्नी बन्टी कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पति बंटी कुमार गांव के ही अपने मित्र सुरेश चंद्र पुत्र भगवान सिंह के साथ 21 सितंबर की सुबह 11 बजे करीब पैदल पैदल गांव आ रहे थे। जैसे ही दोनों मित्र
नावली लालपुर के पास पहुंचे। तभी कासगंज की ओर से तेज गति से आ रही बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक को चलाते हुए दोनों मित्रों में टक्कर मार दी । हादसे में दोनों मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बंटी कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए सुरेश चंद्र को चिकित्सकों द्वारा हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में सुरेश चंद्र की उपचार के दौरान 21 सितंबर की शाम 4:30 बजे करीब मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment