विद्यापीठ इंटर कालेज में मनाया शिक्षक दिवस

विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।
शनिवार को अयोजित कार्रक्रम में प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया और उन्हें कविता साबुन जैसा है अध्यापक जो रगड़ रगड़ चमकता है की पंक्तियां सुनाईं। प्रधानाचार्य ने कहा यह दिन अपने शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन व योगदान के प्रति आभार प्रकट करने का दिन है। यह दिन गुरु और शिष्य के रिश्ते के लिए बेहद खास होता है। शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। विभिन्न राज्यों में और केंद्रीय स्तर पर अच्छे शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है और कहा कि माता-पिता हमें जीवन देते हैं, परंतु जीवन को सही दिशा देने का कार्य शिक्षक करते हैं। वे न केवल हमें पुस्तकों का ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण की शिक्षा भी देते हैं। विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार ने कहा कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक, और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवानी,यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment