सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। छात्रा के भाई ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी छात्रा के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 20 वर्षीय बहन 10 अगस्त की सुबह 8 बजे करीब हाथरस के एक महाविद्यालय में पढ़ने को घर से गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी । परिजनों ने उसे तलाश किया। तो ज्ञात हुआ कि उसे गांव का ही सूरज उर्फ राजा अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।












