खेत के विवाद में घर में घुसकर युवती को जान से मारने का किया प्रयास


सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय में नामजदों ने खेत के विवाद को लेकर घर में घुसकर एक युवती को जान से मारने का प्रयास किया और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की माँ ने कोतवाली में दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सराय निवासी गुड्डी देवी पत्नी स्व. पवन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह
11 अगस्त की रात्रि 11बजे करीब अपने घर में अपनी पुत्री मनु व रश्मि के साथ सो रही थी। तभी खेत के विवाद को लेकर गांव के ही विनय पुत्र अजयपाल, रतन पुत्र हरीश कुमार व 2 अज्ञात घर में घुस आए और उसकी पुत्री मनु की जान से मारने की नीयत से गर्दन दवाते हुए उसे मारपीटा ।जब उसने अपनी पुत्री मनु को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे व उसकी पुत्री को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी फायर करते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment