
हाथरस-22 जनवरी। शहर के बुर्जवाला कुआं स्थित कोचिंग टारगेट विद दीपक कंपटीशन एकेडमी पर भारतीय सेना, अर्द्धसैनिक बल बीएसएफ और आईटीबीपी में कोचिंग के छात्रों का चयन होने पर कोचिंग संचालक दीपक रवि अग्रवाल द्वारा उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।। बुर्जवाला कुआं स्थित कोचिंग टारगेट विद दीपक कंपटीशन एकेडमी पर भारतीय सेना एवं आईटीबीपी में चयनित हुए छात्र प्रशांत चौधरी (गांव अंता कोटा), विकास चौधरी(गांव अमरा कोटा) का आईटीबीपी में चयन होने एवं एकेडमी की छात्रा नीतू सिंह गांव उसवा सासनी का बीएसएफ में चयन होने पर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर कोचिंग सेंटर के संचालक दीपक अग्रवाल ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सचिन कुमार, सत्यवीर सिंह, प्रबल कुमार मौजूद थे।












