हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर के निकट आज एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।। बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर के पास आज दोपहर 12 बजे के लगभग एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।युवक की पहचान आगरा के बरहन इमलिया निवासी सत्येंद्र पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। सत्येंद्र लाडपुर गांव से जलालपुर में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था।
जलालपुर से कुछ पहले ही उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्येंद्र बाइक से गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र मेहनत-मजदूरी का काम करता था और उसके परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।












