सिकंदराराऊ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

बुलडोजर के चलते ही अतिक्रमणकारियो में मची खलबली

सिकंदराराऊ। कस्बा में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर बुधवार  को नगर पालिका प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी के निर्देश में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के चलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया । उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त किया। बुलडोजर के चलते ही अतिक्रमणकारी स्वयं ही अपने अतिक्रमण को हटाते हुए नजर आए।
बतादें कि कस्बा में लोगो ने नाले नालियों एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण जमा रखा है। अतिक्रमण के चलते सड़के संकरी हो गई हैं । सड़को से लोगो का निकलना दूभर हो गया है। कस्बा में अतिक्रमण की भरमार है। अतिक्रमण पर अंकुश कसने के लिए बुधवार को उपजिलाधिकारी संजय कुमार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना एवं कोतवाल शिव कुमार शर्मा ने नगर पालिका टीम तथा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा के पंत चौराहे से रेलवे फाटक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया । अभियान के चलते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई । इस दौरान नगर पालिका की टीम ने अवैध रूप से हो रहे अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। नगर पालिका टीम ने तीन अतिक्रमणकारियो से 6500 रूपए का जुर्माना भी वसूला ।महाबली के गरजते ही अतिक्रमणकारी स्वयं ही अपने अतिक्रमणों को हटाते हुए दिखाई दिए। अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा कुछ दिनों से लगातार मुनादी भी कराई जा रही थी। किंतु अतिक्रमणकारियो से मुनादी पर कोई ध्यान नहीं दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment