युवक में मोपेड ने मारी टक्कर ,घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अदू के निकट एक तेज रफ्तार मोपेड ने पैदल चल रहे युवक में टक्कर मार दी । हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक के पिता ने अज्ञात मोपेड चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला अदू निवासी श्रीपाल पुत्र रामस्वरूप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 28 जुलाई की शाम 4 बजे करीब उसका पुत्र चन्दन पैदल पैदल अपने खेत पर आ रहा था । तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक मोपेट ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मोपेड चालक मोपेड को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया । चन्दन का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मोपेड चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment