सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नौकस के निकट बंबे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार छात्र को गंभीर चोट आई। जिससे वह कोमा में चला गया। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है ।
बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव नगला महारी निवासी 17 वर्षीय छात्र शशांक प्रताप पुत्र सुशील कुमार बुधवार की सुबह बाइक पर अपने गांव के ही दो साथियों को बैठाकर सिकंदराराऊ एक विद्यालय में पढ़ने को आ रहा था। जैसे ही बाइक गांव नगला नौकस के समीप बम्बे पर पहुंची। तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल फिसल गई। बाइक फिसलने से बाइक चला रहे शशांक के सर में गंभीर चोट आई तथा वह वहीं पर अचेत हो गया । तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां से कोमा की हालत को देखते हुए थे चिकित्सकों द्वारा उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । घायल छात्र का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।









