सिकंदराराऊ । एटा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे युवक को नामजद ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव फुलरई निवासी अंशुल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 2 अगस्त की शाम 7 बजे करीब रेलवे फाटक के समीप खड़े होकर गांव जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी लव कुमार पुत्र अजयपाल सिंह निवासी मोहल्ला नौरांगाबाद थाना सिकंदराराऊ अपने चार अज्ञात साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए आया । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









