दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट

रिपोर्ट वापस लेने का बना रहे दबंग दबाव:दबंगों के भय से पलायन करने के लगाए पोस्टर

सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्ढा में दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया और घर में तोड़ फोड़ कर दी । पीड़िता ने कोतवाली में एक महिला समेत पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दबंगों के भय से पीड़िता ने पलायन करने के पोस्टर लगाए है।
मोहल्ला गड्ढा निवासी तारा पत्नी मुनीर अहमद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 3 अगस्त की शाम 4 बजे करीब मोहल्ले के ही अवरार, हसनैन पुत्रगण इकबाल, मुजफर ,अरमान पुत्रगण हसनैन व मायनूर पत्नी अवरार गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया तथा घर में तोड़ फोड़ भी कर दी । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। रिपोर्ट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । आरोपियों की दबंगई से भयभीत होकर पलायन करने के मकान व दुकान पर पोस्टर लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल करने में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment