बरसात होने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, जगह -जगह हुआ जलभराव

जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानियों का करना पड़ा सामना

सिकंदराराऊ। मंगलवार की सुबह धूप निकली । दोपहर को अचानक आसमान में काले -काले बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होने लगी । बरसात होने से कस्बा ताल तलैया का रूप धारण कर गया। जिससे लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । लोग नाले नालियों के गंदे पानी के मध्य होकर गुजरे। बरसात होने से लोगो को भीषण पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी भारी गिरावट आई।
पिछले कुछ दिनों से लगातार उमस भरी गर्मी पड़ रही थी । भीषण गर्मी से लोगो का जीना मुहाल हो रहा था। मंगलवार की दोपहर तक उमस भरी गर्मी से लोगो का हाल बेहाल था। सुबह तपती हुई धूप निकली । जिससे उमस और भी बढ़ गई। दोपहर तीन बजे करीब मौसम ने अचानक करवट बदल ली और देखते ही देखते आमसान में काले काले बादल छाने लगे । बादल छाने के कुछ देर बाद झमाझम बरसात होने लगी । बरसात होने से लोगो की भीषण पड़ रही गर्मी से राहत मिली । तामपान में भारी गिरावट आई । जिससे मौसम ठंडा हो गया। वहीं बरसात होने से नाले नालियां चौक होने कारण उफान भरने लगे । नाले नालियों का गंदा पानी सड़को पर हिंडोले भरने लगा । नाले नालियों का गंदा पानी दुकानों एवं घरों में भर गया । कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी, खिजरगंज, मटकोटा , नयागंज, बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी रोड , रोशनगंज हुरमतगंज, नौरंगाबाद आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। बरसात होने से कस्बा ताल तलैया का रूप धारण कर गया। जिससे लोगो को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। बरसात के चलते बिजली भी गुल हो गई ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment