मां बाप से पूंछो , बड़े कैसे हुए हो तुम —

स्व0 कवि कुंवर पाल शर्मा कुंवर के जन्मोत्स्व पर हुआ विराट कवि सम्मेलन


सिकंदराराऊ। कुंवर विमल साहित्य मंच के तत्वाधान में स्व0 कवि कुंवर पाल शर्मा कुंवर के जन्मोत्स्व पर विराट कवि सम्मेलन सी पी एस डिग्री कॉलेज में भद्रपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता व देवेंद्र दीक्षित शूल एवं डॉ उपेंद्र झा के संयुक्त संचालन में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि धीरज पांडेय,विशिष्ट अतिथि जयपाल सिंह चौहान एवं कृष्ण कुमार राघव उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छविचित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस दौरान मथुरा से पधारी रेणु उपाध्याय ने शारदे की आराधना के साथ में कविता पढ़ी -जरा मां बाप से पूंछो , बड़े कैसे हुए हो तुम । नहीं है याद वो बचपन , खड़े कैसे हुए हो तुम ।।
वृंदावन से पधारे मोहन मोही ने वृंदावन की महिमा का वर्णन सुंदर शब्दों में किया।
भरतपुर से पधारे जयकुमार जय ने पैरोडी के साथ-साथ पिता से संबंधित कविता बहुत सुंदर पढी- जीवन मृत्यु रोक सकें न ये ईश्वर के हाथ। किंतु प्यार पिता का हरपल बच्चों के रहे साथ ।
रखो पिता का मान, ईश सा इनका साया है ।
महेश मंजुल ने व्यंग्य पढ़ा- अब बनी पार्लियामेंट
सांसद बैठ गये ,सड़कों पर,
देने लगे जजमेंट।।
गीतकार अभय सिंह अभय ने पढ़ा-जबसे गए हो छोड़ नेह की नगरिया। नैना बावरे,मेरे सांवरे ।।
हाथरस से पधारे डॉ उपेंद्र झा ने पढ़ा – पिता होते हैं तो दुनिया के ग़म नहीं होते ।
प्रकाश होता है और तम नहीं होते रखा क्या मंदिरों में ,चर्च और गुरुद्वारों में, पिता भगवान की मूरत से कम नहीं होते।
प्रमोद विषधर ने पढ़ा – हम तुम्हारी कसम वो तोड़ दें ।
हम इधर से उधर यदि कदम मोड़ दें। शेरनी की तरह चीख उसने कहा साजना हम तेरी खोपड़ी फोड़ दें। पीलीभीत से पधारे वरिष्ठ गीतकार अविनाश चंद्र मिश्र ने साहित्यिक गीत पढ़ खूब वाह वाही लूटी। सम्भल से पधारे अतुल शर्मा ने हास्य व्यंग सुनाकर तालियां बटोरी ।
वरिष्ठ हास्य व्यंगकार देवेंद्र दीक्षित शूल की कविता सुन श्रोताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया । वहीं कृष्णमुरारीलाल मानव ने छंदों को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस मौके पर प्रभात शर्मा ,राजेंद्र शर्मा, श्रेयश शर्मा, वैष्णव शर्मा ,डॉ शरीफ अली ,पंडित ओमपाल शर्मा ,कुमुद कांत गर्ग , यतेंद्र शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा ,संतोष शर्मा ,रामवीर सिंह यादव,हनीश लेखपाल , रामकिशोर शर्मा ,पवन बौहरे, शौर्य दीक्षित, सतेंद्र भारद्वाज ,शालिनी गर्ग,साधना शर्मा ,अंजली शर्मा ,तान्या पाठक,सिया शर्मा ,ब्रजेश पाठक एड ,रामबाबू शास्त्री,नीरज गोस्वामी ,सोनू शर्मा ,कवि कुमार संभव ,वैभव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment