भव्यता के साथ निकली कालो के काल महाकाल की पालकी शोभायात्रा

जगह- जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत दर्जनों झाकियां रही आकर्षण का केंद्र

 


सिकंदराराऊ। बरसात पर आस्था का समुद्र भारी पड़ गया।पवित्र श्रावण मास के चलते कस्बा में मंगलवार को कालो के काल महाकाल की पालकी शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई । शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला हुरमतगंज स्थित श्री किशोरी बल्लभ मंदिर से भगवान महाकाल की पूजा अर्चना कर हुआ। शोभायात्रा राठी चौराहा, बड़ा बाजार ,तिराहा बाजार, नयागंज बाजार, जीटी रोड ,पुरानी सब्जी मंडी रोड आदि मार्गो से होती ही गुजरी। शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । शोभायात्रा में शामिल झाकियां श्रद्धालुओ के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । शोभायात्रा में औघड़ नाथ के शिष्य एवं महाकाली के स्वरूप भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे । भगवान महाकाल के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति भजनों पर युवा थिरकते हुए नजर आए । शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे । कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मोहल्ला हुरमतगंज स्थित श्री किशोरी बल्लभ मंदिर पर पहुंचकर हुआ। शोभायात्रा में पुजारी प्रशांत भारद्वाज , विकास वार्ष्णेय देवा , मुकुल गुप्ता , वैभव वार्ष्णेय ,विशाल वार्ष्णेय , विशाल दरगढ़ , अभितेष राजा जी ,अतुल अग्रवाल, विनय माहेश्वरी ,अमर दरगढ़ , शुभम माहेश्वरी , अभिषेक वार्ष्णेय , राज वार्ष्णेय सभासद , फक्की जाजू , विनीत वार्ष्णेय , मीरा माहेश्वरी , यशोदा वार्ष्णेय , नीलम माहेश्वरी, लक्ष्मी दरगढ़ , कुसुमलता शर्मा , इस्ता शर्मा आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment