सादाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री मोतीराम करन सिंह बघेल कृषि फार्म एसडीएम कोर्ट के सामने स्थित अहिल्याबाई होलकर मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राधारमण अग्रवाल उर्फ राजू थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वन विभाग के अधिकारी गंभीर सिंह उपस्थित थे। इस दौरान वन बीट प्रभारी पप्पू चौधरी सहित नेत्रपाल बघेल, देवीराम पाल, केपी सिंह, मनोज जाट, दुर्गेश, सुनील जाट, शिवा, पिंटू राजपूत और देवराज राजपूत ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में प्रेस क्लब ऑफ सादाबाद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रेस क्लब की ओर से कन्हैयालाल दिवाकर, अखिलेश वार्ष्णेय, परवीन गुप्ता और नितिन यादव मौजूद थे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ सादाबाद के तहसील अध्यक्ष एवं सहकारी समिति सलेमपुर के पूर्व उपाध्यक्ष रनजीत कुमार बघेल के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।












