अचानक हुई बरसात से लोगों को मिली गर्मी से राहत

सिकंदराराऊ। सोमवार को अचानक हुई बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से बहुत बड़ी राहत मिली । बरसात होने तापमान में भारी गिरावट आ गई। जिससे मौसम ठंडा हो गया। लोगों ने बरसात का जमकर लुफ्त भी उठाया।


बतादे कि पिछले कुछ दिनों से लगातार उमस भरी गर्मी पड़ रही थी । जिससे लोग खासे परेशान थे। उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो रहा था। आसमान में काले काले बादल छाने के बाबजूद बरसात नहीं होती थी । सोमवार की शाम 5 बजे करीब मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आसमान में काले काले बादल छाने लगे । तेज हवाओं के साथ बरसात होने लगी । बरसात होने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे । बरसात होने से लोगों को उमस भरी पड़ रही गर्मी से राहत मिली । बरसात होने से तामपान में भी भारी गिरावट आई। जिससे मौसम ठंडा हो गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment