सिकंदराराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से कस्बा में धूमधाम के साथ बाबा महाकाल की पालकी शोभायात्रा 4 अगस्त को निकाली जाएगी।
शोभायात्रा का शुभारंभ बाबा महाकाल की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मोहल्ला हुरमतगंज स्थित किशोरी बल्लभ मंदिर से होगा। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन किशोरी बल्लभ मंदिर पर पहुंचकर होगा। आयोजक शोभायात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं । आयोजकों ने शोभायात्रा में बढ़चढ़ सहभागिता करने की बाबा महाकाल के भक्तों से अपील की है।












