नामजदों ने घर में घुसकर परिवार को पीटा

सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्ढा में नामजदों ने घर में घुसकर एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गड्ढा निवासी नुसरत अली पुत्र कल्लू खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शनिवार की दोपहर 3:30 बजे करीब अपने परिवार के साथ घर पर खाना खा रहा था। तभी नूरैन कुरैशी , हसनैन कुरैशी पुत्रगण मोहम्मद शरीफ निवासीगण मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी थाना सिकंदराराऊ , सादाब व सैफ कुरैशी पुत्रगण पप्पू कुरैशी निवासीगण मोहल्ला सोरों गेट कस्बा पुरदिलनगर अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ घर में गाली गलौज करते हुए घुस आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से प्रहार कर उन्हें व उनके पिता कल्लू खां,भाई उमर को घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment