सादाबाद।कोतवाली क्षेत्र के गांव करकौली में आज सुबह खेत पर जा रहा एक किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सीएचसी ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार गांव करकौली निवासी 40 वर्षीय अमरीश त्यागी पुत्र महेश चंद्र त्यागी आज सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में काफी नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन उनके सिर से छू गई। तार के संपर्क में आते ही उन्हें जोरदार करंट लगा और वह घायल होकर गिर पड़े।आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद अमरीश को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया और उनका इलाज जारी है।












