हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर टुकसान पीएचसी नगला मनी, पीएचसी बामोली तथा उपकेंद्र विसरात का औचक निरीक्षण किया गया।। निरीक्षण के दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. राजेश उपाध्याय, प्रीति स्टाफ नर्स, अंकुश लैब तकनीशियन, डॉ.तेजवीर, फार्मासिस्ट हरीश आदि मौजूद मिले। कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं थे।

गांव विसरात में एएनएम द्वारा टीकाकरण किया जा रहा था। नगला मनी में निरीक्षण तक 22 तथा बामोली में 24 मरीज देखे जा चुके थे। विसरात में 8 गर्भवती महिलाओं तथा 18 बच्चों को टीके लगाए जा चुके थे।











