हाथरस। शाकुन्तलम् इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कैलोरा में डिप्लोमा ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं व प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के मौके पर मिलकर वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा बनाये रखने का संकल्प लिया।

संस्थापक राधेश्याम शर्मा ने छात्रों को पर्यावरण के महत्व को बताते हुये कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अवसर पर बी.के.शर्मा ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिये सर्वप्रथम पौलीथिन एवं प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं के प्रयोग को रोकना होगा । अन्त में राजेश शर्मा ने कहा कि तभी आएगी हरियाली जब होगी पेड़ पौधों की रखवाली।। इस अवसर पर दीपांशु गर्ग, चारुल, डॉ. सुशील कुमार, सुधीर कुमार, ओमवीर सिंह, यश वार्षणेय, आमिर, चंद्रमोहन, अभिषेक, कैफ, जीवाराम आदि मौजूद थे।











