
पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पिता एवं दो भाइयों को पीटा
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नीजरा गोकुलपुर में एक पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता एवं दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पिता ने कोतवाली में आरोपी नामजद पति पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नीजरा गोकुलपुर निवासी महावीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार को 11 बजे करीब वह अपने घर पर थे। तभी उनका पुत्र बंटी कुमार अपनी पत्नी सविता देवी के साथ घर में घुस आया और उन्हें व उनके बड़े पुत्र जुगेन्द्र एवं छोटे पुत्र अजय को गाली गलौज करने लगे। जब पिता पुत्रों ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी बंटी एवं उसकी पत्नी सविता ने तीनों पिता पुत्रों को लाठी डंडों से मारपीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।











