सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती की मां ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती की पीड़िता मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 02 जुलाई की रात्रि 2 बजे करीब उसकी 19 वर्षीय पुत्री को गांव का ही सुमित पुत्र महेंद्र अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है ।












