घर में घुसकर ग्राम प्रधान पति एवं बहन को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अतिया में ग्राम प्रधान के घर में घुसकर नामजदों ने ग्राम प्रधान पति एवं उनकी बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला अतिया निवासी रेनू देवी पुत्री रामकिशन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह सोमवार की रात्रि 10 बजे करीब अपने भाई ग्राम प्रधान पति गजेंद्र के साथ अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के ही सुशील कुमार, सुमित कुमार, आदित्य कुमार और जुगेन्द्र सिंह एकराय होकर गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए । जब ग्राम प्रधान पति एवं उनकी बहन ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से ग्राम प्रधान पति एवं उनकी बहन के ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे भाई बहन लहूलुहान हो गए। शोर गुल करने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment