
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव टोड़रपुर में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव टोड़रपुर निवासी प्रवीन कुमार पुत्र वेद प्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 5 जुलाई की दोपहर 1 बजे करीब अपने खेत पर धान रखने को जा रहा था । इस दौरान रास्ते में प्रशांत ,हरमोद,छोटू पुत्रगण रूपेंद्र निवासीगण गांव उमरावपुर थाना सिकंदराराऊ बिना बात के गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












