
हाथरस-17 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुज चौधरी के भतीजे का आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने से पूरे परिवार, गांव एवं क्षेत्र में भारी खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।। मुरसान क्षेत्र के गांव पदू निवासी समाजसेवी किसान रघुवीर सिंह के पौत्र एवं दिगंबर सिंह के पुत्र नील पलाहवत का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की है।नील पलाहवत ने एनडीए में 497वीं रैंक प्राप्त की है। उक्त सफलता के बाद उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है और उनके आवास पर बधाई देने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।
भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए नील पलाहवत ने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद बीटेक प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए एनडीए की तैयारी की थी।नील पलाहवत के लेफ्टिनेंट पद पर चयन की सूचना मिलने पर उनके चाचा व भाजपा नेता अनुज चौधरी ने गांव में मिठाई वितरित की गई। नील पलाहवत के पिता नोएडा में एलजी कंपनी में सर्विस करते हैं और वह दो भाई हैं।









