विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल में समर्पित कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व: रामोत्सव के आयोजित होंगे कार्यक्रम

हाथरस-17 जनवरी। विश्व हिंदू परिषद की आवश्यक जिला बैठक जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सक्सैना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, धर्म जागरण एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना तथा समाज में सेवा, संस्कार और सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करना है। उन्होंने हिंदू सम्मेलन को सम्पूर्ण समाज की सहभागिता के साथ भव्यता से सम्पन्न करने का आव्हान किया। साथ ही रामोत्सव के कार्यक्रम राम नवमी से हनुमान जन्मोत्सव तक प्रत्येक प्रखण्ड, खण्ड, उपखण्ड व ग्राम समितियों पर आयोजित होगे।। इसी के साथ मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में सीता नवमी के कार्यक्रम भी सम्पन्न होंगे । इसी के साथ आगामी दिनों में जिले भर में सेवा कार्य, संपर्क अभियान एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक प्रखंड/नगर में सक्रियता बढ़ाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने एवं सामाजिक विषयों पर सजग भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ भारत माता व श्री राम दरबार के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रांत सह मंत्री अभय प्रताप सिंह द्वारा किया गया।। अतिथियों का स्वागत पीत वस्त्र पहनाकर अमित कुशवाहा, दीपू वार्ष्णेय, अनमोल अग्निहोत्री, पदम सिंह, मनोज वार्ष्णेय द्वारा किया गया।

इसी के साथ प्रांत सह मंत्री अभय प्रताप सिंह द्वारा संगठन कार्य को अधिक गति प्रदान करने के उद्देश्य से संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई।। इस मौके पर अमित भार्गव जिला उपाध्यक्ष,अमरदीप सह जिला मंत्री,पदम सिंह जिला धर्म प्रसार प्रमुख, डा. विकास सिंह जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख, डा.नीरज शर्मा सह जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख, संजीव सेंगर जी सह जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख, मनोज वार्ष्णेय जिला गौ रक्षा प्रमुख, नीरू सह जिला गौ रक्षा प्रमुख, ललित द्विवेदी सह जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख, अमित कुशवाहा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख, चेतन यादव जिला सोशल मीडिया प्रमुख, तरुण सह जिला सोशल मीडिया प्रमुख,अनमोल जिला संयोजक बजरंग दल,किशन भारती सह जिला संयोजक बजरंग दल , गौरव प्रजापति जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख बजरंग दल, शिवा राणा जिला बालोपासना प्रमुख बजरंग दल, विजय प्रताप जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल, शिवम शर्मा सह जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल, कनक खण्डेलवाल सह जिला संयोजिका मातृशक्ति, प्रियांशी सह जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी बनाया गया है।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री मथुरा व हरिगढ़ उमाकांत , विभाग संयोजक बजरंग दल हरिगढ़ विभाग हर्षित गौड़,जिला संगठन मंत्री देवराज , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति वार्ष्णेय,जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, जिला सत्संग प्रमुख अजय शर्मा, नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, नगर उपाध्यक्ष दीपू वार्ष्णेय, राजीव प्रताप सिंह, मोहनलाल शर्मा, नगर सह मंत्री विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे। बैठक का समापन जयघोष के साथ हुआ। बैठक का सफल संचालन व आभार व्यक्त जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा किया गया।









