समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित भाव से करें कार्य- अध्यक्ष योगा पंडित

हाथरस-17 जनवरी। ब्राह्मण समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक उत्थान व परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा के सफल एंव अभूतपूर्व, अनुशासित ,व्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से ब्राह्मण महासभा की संपूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा आज अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (योगा पंडित) द्वारा की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी को समाजहित में कार्य करने का दायित्व सौंपा गया है।

ब्राह्मण महासभा की घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित के अलावा उपाध्यक्ष के रूप में बालकिशन शर्मा बालो गुरु, शंभूनाथ पुरोहित, राकेश शर्मा राजाजी, सुमित शर्मा लहरा, विशाल सारस्वत एवं अनिल शर्मा को मनोनीत किया गया है।संयोजक का दायित्व अधीर पचौरी, संतोष शर्मा, अंकित शर्मा, अरविंद वशिष्ठ ,अभिषेक शर्मा व नरेन्द्र तिवारी को सौंपा गया है।
महामंत्री का दायित्व जय शर्मा को तथा कोषाध्यक्ष का दायित्व तरुण शर्मा को सौंपा गया है।
कमेटी में विशेष सलाहकार के रूप में कृष्णबिहारी शर्मा कुलकुल भैया को जिम्मेदारी दी गई है।मीडिया प्रभारी पद पर गोपाल कृष्ण शर्मा, आर्यावर्त पुरोहित को नियुक्त किया गया है।मंत्री पद पर विपुल गौड, देवेंद्र मोहन शर्मा, दीपक शर्मा (ट्रांसपोर्ट), कुलदीप वशिष्ठ, गोपाल शर्मा एवं सौरभ शर्मा को शामिल किया गया है।सह मंत्री के रूप में विकास भारद्वाज, गौरव शर्मा को नियुक्त किया गया है। सह संयोजक पद पर गौरव रावत, धीरेंद्र पाठक, दीपक भारद्वाज एवं अनुराग दीक्षित को मनोनीत किया गया है।
इनके अतिरिक्त मेला निदेशक पद पर प्रमुख समाजसेवी एवं फोकस अल्ट्रासाउंड केंद्र के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा व ब्राह्मण महासभा के सभी पूर्व अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (योगा पंडित) ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण, युवाओं के मार्गदर्शन, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मर्यादा और उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया
बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रशांत शर्मा व समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक का सफल संचालन कोषाध्यक्ष तरुण शर्मा ने किया व आभार व्यक्त महामंत्री जय शर्मा द्वारा किया गया









