
हाथरस-17 जनवरी। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित चैतन्य धाम कालौनी में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर एवं अलीगढ़ के कोल से विधायक अनिल पाराशर द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पण किया गया।।
इससे पूर्व चैतन्य धाम कालौनी वासियों द्वारा लोकार्पण समारोह आयोजित कर दोनों विधायक अंजुला सिंह माहौर एवं अनिल पाराशर का चादीं का मुकुट एवं फूलमालायें पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।।
इस अवसर पर लोकार्पण समारोह में सर्वश्री अशोक अग्रवाल (जीके कॉटेज),रवि बच्चू गोयल, वी.के.शर्मा ,शुभम पाराशर ,राजेश कटारा ,मूलचंद वाष्र्णेय नगर अध्यक्ष,प्रदीप शर्मा मंडल अध्यक्ष,विवेक रावत मंडल महामंत्री,विपुल लुहाड़िया जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,अभिषेक शर्मा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,सोमेश सोलंकी निर्वतमान मंडल महामंत्री,समाजसेवी राकेश शर्मा ,प्रताप चौधरी , नन्दकिशोर नन्दू, आशीष बंसल ,सूरज सोलंकी ,विष्णु तौमर ,अमित उपाध्याय , ए.के.शर्मा, समेत आदि उपस्थित थे।









