भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा का फूलमाला, पटका एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत

सिकन्द्राराऊ-17 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी अगसौली मंडल के ग्राम कासिमपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा व क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के भव्य स्वागत समारोह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

विधानसभा क्षेत्र के अगसौली मंडल के अंतर्गत ग्राम कासिमपुर में आयोजित मण्डल परिचय बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । साथ ही अप्रतिम साहस, शौर्य और पराक्रम की पर्याय, महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत एवं मंडल की पूरी टीम द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा व क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा का फूलमाला, पटका एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम सिंह कुशवाहा एवं सिकंद्राराऊ के विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजेश चौहान, मुकेश चौहान, देवेंद्र सिंह, जयपाल सिंह चौहान, जितेंद्र राजपूत (मंडल अध्यक्ष अगसौली), मोहित बघेल (जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा), नितिन पुंढीर, वीरेश पुंढीर, जयप्रकाश लोधी (वाजिदपुर), वीरेश शर्मा, रिंकू शर्मा , शिव सिंह लोधी (प्रधान आलमपुर), रूम सिंह लोधी (प्रधान मुबारकपुर कपसिया), भूरे लोधी,सतेंद्र लोधी, अशोक लोधी, हरिओम वर्मा, हरवीर लोधी, देवेंद्र राणा, मोहर सिंह लोधी, मोनू लोधी,अभिषेक लोधी (डोमेश), यशपाल लोधी, रवि कुशवाहा, संजय सिंह , योगेंद्र राजपूत एवं समस्त अगसौली मंडल कार्यकारिणी सहित तमाम क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment