हाथरस। युवा जोश चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा तुलसी वितरण अभियान चलाया गया और 1100 पौधे निशुल्क वितरित किये गये। पौधों का वितरण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, युवा समाजसेवी सौरभ शर्मा के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा जोश चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा आयोजित तुलसी वितरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक खाटूश्याम मंदिर पर संपन्न हुआ। संस्था ने एक महीने तक चले इस अभियान के तहत शहर व आसपास के क्षेत्रों में 1100 तुलसी के पौधे निशुल्क वितरित किए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तुलसी के औषधीय महत्व के प्रति जागरूक करना और हर घर में एक तुलसी का पौधा लगवाना था। संस्था के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर पौधे वितरित किए और पौधारोपण के साथ उसकी देखभाल के तरीके भी बताए।

युवा जोश चैरिटेबल सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि तुलसी को संजीवनी बूटी कहा जाता है। यह वायु को शुद्ध करती है और कई बीमारियों में फायदेमंद है। भविष्य में भी संस्था इसी तरह के पर्यावरण हितैषी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय सहपऊ वाले, सौरभ शर्मा , चंदन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, तरुण पंकज, रवि वार्ष्णेय, विशाल दुबे, आशीष गौड़ , राम जी लाल, मोहित वार्ष्णेय, पिंटू गुप्ता, विकाश कुशवाहा, गोपाल अग्रवाल आदि सदस्यों का सहयोग रहा।












