हाथरस ।कोतवाली सदर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मोती मंजिल के बाहर कन्फैक्सनरी के ठेले पर हुई फायरिंग की घटना करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 तमंचा, 1 कारतूस 32 बोर बरामद किये हैं।
पुलिस के मुताबिक गत 17 जून को कोतवाली नगर पर वादी जानेआलम पुत्र इमामुद्दीन ने सूचना दी कि वह व उसका पुत्र राजा मोती मंजिल के बाहर कन्फैक्सनरी का ठेला लगाते है 16 जून को रात्रि 11.30 बजे आरोपियों द्वारा आकर उधार सिगरेट मांगी । राजा द्वारा उधार सिगरेट दने से मना करने पर राजा व उसके दोस्त शिवम के साथ मारपीट की एवं जान से मारने की नियत से फायरिंग कर मौके से भाग गये ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार उक्त अभियोग मे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत उधार सिगरेट न देने को लेकर हुई फायरिंग की घटना करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।गिरफ्तार आरोपियों नाजिम पुत्र शाह आलम उर्फ टुन्टुन निवासी सासनी गेट चौराहा है।
गिऱफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राघव मय टीम शामिल थे।












