
सिकंदराराऊ। कस्बा के पंत चौराहे से दो नामजद अपने साथ 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी की मां ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 13 जून की सुबह 10.30 बजे करीब अपनी 15 वर्षीय पुत्री और सास को छोड़ने के लिए सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर आयी थी। हम लोग हाथरस जाने वाली बस का इंतजार करने रहे थे। तभी पुत्री पानी पीने के बहाने से अलीगढ रोड की ओर आई और वह जब पानी पीकर वापस नही लौटी तो हम लोगों ने उसे काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुत्री को अभिषेक पुत्र मनोज व गुल्ला पुत्र रमजान छोटा खेड़ा थाना अकराबाद जिला अलीगढ अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।












