ट्रांसपोर्ट नगर स्थापना व ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं समाधान को ट्रांसपोर्टर सड़क पर उतर करेंगे आंदोलन: मांग

ट्रैफिक पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

हाथरस। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की विभिन्न समस्याओं व ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना आदि की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ट्रांसपोर्टरों द्वारा जहां ट्रांसपोर्ट नगर की मांग पुरजोर तरीके से करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर शीघ्र बन जाए तो ट्रांसपोर्टरों की जहां तमाम समस्याओं का समाधान हो जाएगा। वही वह बेवजह यातायात पुलिस द्वारा होने वाले उत्पीड़न से भी बच जाएंगे।

हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नवजोत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित ट्रांसपोर्टरों की बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि अगर शीघ्र ही ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना हो जाये तो ट्रांसपोर्टरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान हो जाएगा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश नवजोत शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों ने निर्णय लिया है कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन बड़े आंदोलन की तैयारी में है और ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बनेगा तो ट्रांसपोर्टर सड़कों पर भी उतरेंगे। ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी सीधे प्रशासन और जिला प्रतिनिधियों को दी। साथ ही उन्होंने अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जिला व्यापी आंदोलन होगा। विकास की मांग करते-करते ट्रांसपोर्ट अब थक चुका है। कुछ नहीं सुना जा रहा सिर्फ झूठे वादे किए जा रहे हैं।
बैठक में जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टर ट्रैफिक पुलिस का उत्पीड़न कब तक बर्दाश्त करें। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ट्रैफिक पुलिस से परेशान हैं और ट्रांसपोर्टरों को कमाई का जरिया बना रखा है। उनका आरोप है कि अगर सेवा शुल्क नहीं दिया जाता तो चालान कर दिया जाता है। सरकार ने आज तक हमारी कोई मांग नहीं मांनी तथा रोज उत्पीड़न झेल रहा है। ट्रांसपोर्टरों के लिये ट्रांसपोर्ट नगर होता तो यह समस्या नहीं होती। बैठक में जिलाध्यक्ष नवजोत शर्मा के अलावा जिला महासचिव राहुल गुप्ता, जिला सचिव अमित बंसल,तनुज शर्मा, नितेश गुप्ता, रामकुमार गौड़ बंटी भैया, प्रदीप सारस्वत, सागर मलिक , अरुण जैन ,हरीश गुलाटी आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment