
हाथरस। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कल 14 जून को प्रातः 9 बजे से माहौर गेस्ट हाउस कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट पर किया जाएगा। विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है और कल रक्तदान महादान में रक्तदानियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर एडीएचआर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस रक्तदान शिविर की तैयारियां पिछले लगभग एक माह से चल रही हैं। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला यह वर्ष का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर माना जाता है। इस बार शिविर में 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पदाधिकारियों के अनुसार रक्तदान महाकुंभ में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के पहुंचने की संभावना है। रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) एवं 10 लीटर क्षमता का मिल्टन वाटर कैम्पर उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
संस्था ने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।। पदाधिकारियों का कहना है कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित यह महाअभियान मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।
अपील करने वालों में प्रवीन वार्ष्णेय, देवेंद्र गोयल, कमलकांत दोबरावाल, सोनल अग्रवाल,शैलेन्द्र सांवलिया, पूजा वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल (राया वाले),राजेश वार्ष्णेय, मुरारी चौधरी आदि शामिल है।












