
हाथरस। मानव अधिकार एवं बाल विकास आयोग द्घारा आयोजित विधानसभा लखनऊ के हॉल में प्रेमशंकर गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष एवं सचिव उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति , अमन सिंह महाराष्ट्र प्रभारी ,आशीष चौहान उपाध्यक्ष एवं पायल वर्मा अध्यक्ष महिला विंग सभी लोगों ने आयोग का धन्यवाद किया ।। उक्त सभी सदस्यों को विधानसभा में बुला कर उपभोक्ता महासंघ एवं अपराध निरोधक समिति द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिये विधानसभा हाल में प्रतीक चिन्ह ,प्रशस्ति पत्र , और हिंदी गीता ऑडियो व माला से सम्मानित किया गया। विधानसभा के गेट नंबर 7 के सामने अन्नपूर्णा भोजन थाली का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें उक्त सभी को अतिथि के रूप में सम्मान मिला।












