
हाथरस। आगामी बरसात शुरू होने से पहले शहर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा नाले और नालियों की सफाई के चलाये जा रहे अभियान के तहत शहर के घास की मंडी में नाला सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर डाल दिए जाने से ट्रांसपोर्ट व्यापारी पिछले तीन दिनों से काफी परेशान हैं और उसके ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर प्रभाव पड़ रहा है तथा व्यापारी अपने माल की लोडिंग अनलोडिंग नहीं कर पा रहा है।। ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने पिछले तीन दिनों से पड़ी सिल्ट को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यापारी एवं हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिला सचिव अमित बंसल का कहना है कि उनके प्रतिष्ठान के सामने पिछले तीन दिनों से सिल्ट पड़ी है, जिसे अभी तक उठाया नहीं गया है तथा बदबू से जहां बैठना दुश्वार है, वही उनके माल की लोडिंग अनलोडिंग नहीं हो पा रही है। उन्होंने पालिका प्रशासन से शीघ्र सिल्ट उठाये जाने की मांग की है।












