
हाथरस। पुरुषोत्तम मास में इस समय जगह-जगह पर धार्मिक अनुष्ठान,भागवत कथायें व शीतल जल, शरबत वितरण आदि की सेवाएं भक्तों द्वारा की जा रही है। वहीं इसी क्रम में शहर के बुर्जवाला कुआं स्थित श्री नर नारायण सेवा संस्थान के बैनरतले नारायण फार्मेसी पर राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु शीतल व मीठा सरवत का वितरण किया गया।
अधिक मास के उपलक्ष में शहर के बुर्जवाला कुआं पर श्री नारायण फार्मेसी पर राहगीर ऑन को शीतल एवं ठंडे मिल्क रोज व शरबत का वितरण किया गया। इस मौके पर शरबत वितरण में युवा भाजपा नेता उदित शर्मा, प्रेम वार्ष्णेय, विष्णु सारस्वत, जीतू सोनी, मोहित वार्ष्णेय, मुकेश राघव, रॉबिन सारस्वत, छोटू आदि का सहयोग सराहनीय रहा।












