भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर: 40 यूनिट रक्तदान

हाथरस।बागला जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आज भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्धारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। परिषद के सेवाकार्य के अंतर्गत शाखा के अध्यक्ष कमलेश जैन के जन्मदिवस के अवसर पर अयोजित इस रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त का दान दिया गया।

इस मौके पर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के अध्यक्ष कमलेश जैन ने कहा कि सभी को वर्ष में 3 बार रक्तदान करना चाहिए। आपके द्वारा दिये गये रक्त की एक यूनिट से 3 व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए और आगे आकर इस पुनीत कार्य में हिस्सा लेना चाहिए। इससे पूर्व रक्तदान शिविर का उद्घाटन शाखा के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल चूना वाले, भगवत स्वरूप गर्ग ने संयुक्त रूप से प्रान्तीय मार्गदर्शक देवेन्द्र मोहता एंव विजयकृष्ण गर्ग के सानिध्य और जिला संयोजक अनिल वार्ष्णेय की उपस्थिति में किया गया।

विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब ऑफ हाथरस अध्यक्ष उमाशंकर जैन, स्वागताध्यक्ष प्रांतीय संगठन मंत्री मनोज कुमार राया वाले, प्रमुख समाजसेवी आनंद गोयल ने सभी रक्त दानवीरों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।। रक्तदान शिविर के अवसर पर शिविर संयोजक डॉ. संजीव अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय, प्रवीण वर्मा ने सभी के लिये मौसमी जूस की व्यवस्था की तथा सचिव अंकुल जैन और कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने सभी रक्तदान कर्ताओ का आभार व्यक्त किया। रक्तदान देने वालो मे अध्यक्ष कमलेश जैन, सचिव अंकुल जैन, अंकित वार्ष्णेय आनंद गोयल, मेघा राठी, गोपाल राठी, विवेक वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, हरीश वार्ष्णेय, देवेन्द्र वार्ष्णेय, सुधीर अग्रवाल, विशाल वार्ष्णेय, मदन मोहन प्रेस वाले, ऋषि बंसल, विकास रत्न, सतीशचंद गोयल, जस मित्तल, पर्यावरण प्रमुख कृष्ण कुमार अग्रवाल, महिला सहभागिता प्रमुख सीमा वार्ष्णेय, उषा जैन, रुचि माहेश्वरी, सोनम वार्ष्णेय, दीपिका जैन, किशनदास अग्रवाल, मोहित मित्तल,संजय वाष्णैय , आकाश अरोरा, विकास अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, अक्षत जैन एवं अन्य सभी ने सहभागिता की।

अंत मे सेवा प्रमुख संयोजक मनोज अग्रवाल जीएसटी वालो ने सभी अतिथियों,सदस्यो का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। शिविर में ब्लड बैंक बागला अस्पताल के प्रमुख अरुन सूर्या एवं उनके समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।साथ ही 10 लोगो का बीपी समस्या व हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर पाये। साथ ही संस्था के अध्यक्ष कमलेश जैन ने अपने जन्मदिन पर सपत्नीक रक्तदान कर संदेश देने का काम किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment