सादाबाद में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी नियम व विसंगतियों से किया जागरूक

सादाबाद। राज्य कर कार्यालय खंड-1 द्वारा कस्बा के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो कि सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में व्यापारियों व व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर नियम 14 ए के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया, जीएसटी 2.0 के अंतर्गत सुधारों, जीएसटी रिटर्न, रिटर्न नॉन फाईलर, समाधान योजना, जीएसटी सुविधा केंद्र एवं तकनीकी बदलावों तथा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं व जिज्ञासाओं एवं विसंगतियों को सुनकर उनका समाधान किया गया तथा विभाग द्वारा व्यापार सुगमता, करदाता सेवाओं एवं व्यापारी हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में राज्य कर खंड-1 उपायुक्त आर. के. सिंह, मयंक जैन, सहायक आयुक्त खण्ड 1, हरिनाथ यादव खंड 2, नीरज कुमार राज्य कर अधिकारी खंड 1, दीपक वरिष्ठ सहायक तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारी एव व्यापारियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया गया।। व्यापारी संवाद कार्यक्रम मे विपिन अग्रवाल नगर अध्यक्ष, अनुपम जिंदल महामंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सादाबाद, सुरेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष फैम, अंकुर गोयल एड., राजेंद्र अग्रवाल, संजीव शर्मा, सीए रजत गोयल, प्रवीण अग्रवाल, सनी वर्मा तथा सादाबाद के तमाम प्रमुख व्यापारी बंधुओ द्वारा सहभागिता की गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment