शिक्षक के सूने मकान का ताला तोड़कर खंगाली अलमारी

कस्बा में चोरों ने एक शिक्षक के बंद पडे मकान को निशाना बनाकर उसका ताला चटका दिया और शिक्षक की अलमारी तथा अन्य सामान को खंगाल लिया। घटना की शिकायत के लिए पुलिस शिक्षक के लौटने है।
मूल रूप से शामली निवासी शिक्षक संजय जैन कस्बा में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं और के एल जैन इंटर कालेज में बच्चों को शिक्षा देने का कार्र करते हैं। बताते हैं कि दिनांक पांच नवंबर गुरूवार को अपने मकान का भली भांति ताला लगाकर अपनी बेटी के यहां देहरादून गए थे। बताते हैं कि शिक्षक की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने उनकेे मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश कर गये। चोरों ने घर में रखी अलमारी व बक्से खंगाल डाले। अगली सुबह पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा खुला देखा, तो उन्होंने तुरंत संजय जैन और पुलिस डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। पुलिस के अनुसार शिक्षक के वापस घर लौटने और सामान का मिलान करने के बाद ही चोरी गए सामान व नकदी की सही जानकारी मिल सकेगी, जिसके आधार पर पुलिस को लिखित शिकायत दी जाएगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment