बाजार में खरीदारी करने आईं महिला का पर्स चोरी, ढाई हजार रुपये नकद और जरूरी सामान गायब

कस्बा के मुख्य बाजार में खरीदादारी करने आई एक महिला का उचक्के ने महिला का पर्स और अन्य सामान गायब कर दिया। बिलखती महिला अपने घर चली गई।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव धिमरपुरा निवासी कुंती देवी सासनी के मुख्य बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए आई थीं। वह बाजार में एक दुकान के सामने खड़ी होकर सामान देख रही थीं। इसी दौरान बाजार में मौजूद भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए शातिर उचक्के ने उनका पर्स चुरा लिया। चोरी किए गए उस पर्स में लगभग ढाई हजार रुपये की नकदी के साथ-साथ कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज व सामान रखा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से जैनपुरी मोहल्ले की तरफ फरार हो गया। आरोपी ने नकदी और जरूरी सामान निकालने के बाद खाली पर्स जैनपुरी की एक गली में स्थित नाली में फेंक दिया। कुछ देर बाद जब स्थानीय लोगों की नजर उस खाली पड़े पर्स पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इस घटना की सूचना दी। पर्स मिलने की खबर फैलते ही बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment