जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में वासुदेव माहौर का किया जोशीला स्वागत
हाथरस। बेंच और वादकारी के बीच की सशक्त मजबूत कड़ी अधिवक्ता है। जो सदैव औरों को न्याय दिलाने के लिए अध्ययन करता है और उनकी लड़ाई लड़ता है। हमारे समाज से आज एक साथी जो प्रदेश की कमेटी में शामिल हुआ है, उसके लिए पूरे अधिवक्ता समाज में हर्ष और आनंद की लहर दौड़ गई है।
यह उद्गार जिला एवं सत्र न्यायालय पर वरिष्ठ अधिवक्ता वासुदेव माहौर के विधि प्रकोष्ठ में प्रांतीय सह संयोजक बनाए जाने पर हुए स्वागत समारोह पर वक्ताओं ने व्यक्त किये। पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन अतुल आंधीवाल ने इसे अधिवक्ता समाज के लिए एक गौरव की बात बताते हुए कहा कि हमारे बीच से भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश टीम में हमारा साथी पहुंचा है। जबकि पूर्व डीजीसी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता वतन सिंह ने कहा कि यह हाथरस के लिए ही नहीं अपित पूरे प्रदेश के लिए एक गौरव बताते हुए कहा कि वासुदेव माहौर भाजपा के विधि प्रकोष्ठ में प्रांतीय सहसंयोजक बने हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई अधिवक्ता सुरक्षा कानून के लिए अब और आसान हो जाएगी।
इस अवसर पर अधिवक्ता वासुदेव माहौर को जिले के अधिवक्ताओं ने पटका पहना कर और जय घोष के साथ भव्य स्वागत किया। श्री माहौर ने इस मौके पर कहा कि अधिवक्ता समाज के लिए जो भी संभव हो सकेगा मैं सरकार स्तर पर भरसक प्रयास करूंगा।उनका स्वागत करने वाले अधिवक्ता में अतुल आंधीवाल, राजेश कुमार दीक्षित, पूर्व डीजीसी वतन सिंह, अन्नू कुमार, संजय दीक्षित, विमल कुमार, आरपी सिंह, साहब सिंह, मयंक शर्मा, अरुण कुमार, सुंदर सिंह, दक्ष दीक्षित, मुकेशपाल सिंह जादौन, विधिक साक्षरता मिशन के अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, सुशील पाठक, देवेंद्र शर्मा, जितेंद्र दिवाकर, भूपेंद्र यादव एडवोकेट आदि अधिवक्ता मौजूद थे।











